देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सदर कोतवाली अंतर्गत सुकृत में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने रोड के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों समेत रांग साइड से फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों पर ई-चालान की कार्रवाई की। बगैर नंबर प्लेट लगे मिले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इसी कम में नगर के बढ़ौली चौराहा से नवीन सब्जी मंडी के बीच फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के अवैध रूप से सवारी भरते पाए गए। धर्मशाला चौक के पास अवैध स्टैंड पर खड़े मिले दो आटो पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल चार वाहनों को सीज किया गया।
