कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और ब्राम्हण बटूको को प्रयागराज मे माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या को मेला प्रशासन द्वारा घोर अपमान किया गया उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू" ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अकबरपुर देवेन्द्र श्रीवास्तव को सौपने के दौरान कही।
उन्होंने कहा माघ मेला के दौरान मेला प्रशासन द्वारा ब्राम्हण बटूको की शिखा पकडकर घसीटा और मारा पीटा गया, यह हिन्दूत्व, ब्राम्हणत्व और सनातन धर्म का अपमान है, शंकराचार्य और उनके शिष्यों पर एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा घृणित मामला दर्ज कराया गया है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हम अम्बेडकरनगर के कांग्रेसजन मामले की निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी जांच सी बी आई से कराने के लिए प्रदर्शन रत है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", राम कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, उदयभान मिश्र "राजबहादुर", उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ विजय शंकर तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर मो जियाउद्दीन अंसारी, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र पाठक "नन्हे", शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", राजेश प्रजापति, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष अनुराग तिवारी, राजकुमार तेली, मो फरियाद ने कहा सनातन धर्म के स्तंभ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध प्रशासन से मिलीभगत रखने वाले एक व्यक्ति ने न्यायालय के माध्यम से घटिया आरोप लगाते हुए पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया है जो प्रशासन से सनातन धर्म के टकराव की ओर इंगित करता है अतः प्रधानमंत्री जी मामले की निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय के सेवा निवृत्ति न्यायाधीश या सी बी आई से करवाई जाये।