देवल, ब्यूरो चीफ,म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक परिसर सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयीय व्यवस्था तथा विद्यालय की शैक्षणिक व आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दी। मौके पर खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़, एडीओ पंचायत अजय सिंह, अधिशासी अभियंता नूर आलम, जेई ज्ञानेंद्र, चंद्रबलि यादव, गणेश जायसवाल, मोहरलाल खरवार, छोटेलाल, सुरेंद्र, कृष्ण मुरारी, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
.jpg)