देवल संवाददाता, मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विकासखंड परदहा के विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थापना रजिस्टर,सर्विस बुक,योजनाओं की प्रगति,शिकायत पंजिका सहित मनरेगा पटल पर मनरेगा से संबंधित रजिस्टर,प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पत्रावली तथा व्यक्तिगत पत्रावलियों की भी जांच उन्होंने की। शिकायत पंजिका का ठीक ढंग से रख रखाव ना होने पर उन्होंने संबंधित पटल सहायक एवं खंड विकास अधिकारी को इसे दुरुस्त कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विकासखंड में स्थित अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रख रखाव तथा अभिलेखों से संबंधित मूल रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने विकासखंड के सभी ए डी ओ से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली उसके अलावा अभिलेखों को पटल सहायकों के सहयोग से ठीक करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विकासखंड परिसर में ही नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई भी हो रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उसकी प्रगति के संबंध में भी संबंधित एईआरओ से विस्तृत जानकारी ली तथा मतदाताओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए।इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड परदहा के ही ग्राम पंचायत रणवीरपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायत के समस्त विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम वासियों द्वारा वरासत की समस्या,खराब चक रोड एवं हैंडपंप आदि की शिकायतें की गई।इसके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं पेंशन तथा राशन कार्ड धारकों से भी वार्ता की। उन्होंने ग्राम वासियों से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा उन्हें सौंप गए कार्यों को किए जाने की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत समस्त कर्मचारियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।इस दौरान परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी,खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने विकासखंड परदहा का किया औचक निरीक्षण,अभिलेखों को दुरुस्त कर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
फ़रवरी 11, 2026
0
Tags