देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज विकास खंड के इंदारा मेला परिसर में आयोजित स्व अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को खेलते हुए मार्डन खैराबाद व इन्दारा के बीच खेला गया। जिसमे टीम ने मार्डन खैराबाद नें इन्दारा को हराकर 1:0 से मैच जीत लिया। आज का मैच कानपुर व खैराबाद के बीच खेला जाएगा। मेला परिसर में चल रहे स्व अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के बुधवार को तीसरा दिन मैच मार्डन खैराबाद और इन्दारा के बीच खेला गया। जो काफी रोमांचकारी रहा। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमे मार्डन खैराबाद की टीम ने एक गोल व इन्दारा टीम ने शून्य गोल किया। इस दौरान मार्डन टीम ने 1:0 से मैच जीत लिया।मार्डन खैराबाद के खिलाड़ी शाजिद बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल करते हुए टीम का हौसला बुलन्द किया और टीम कों जीत हासिल दिया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि कारसन ने किया। उन्हाेंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अबुज्जर अहमद,रहमत तुल्ला,संतोष विहार ने रेफरी किया। कमेंट्री नसीम सिद्धकी व वासिम सेठ ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से प्रधान जुबैर अहमद, सरफुद्दीन,धीरेंद्र सिंह,तुफैल अहमद,नसीम बिरियानी मुन्ना,स्माइल,शाहिद,मोजाहिद,अतह र,रेहान साहब आदि मौजूद रहे।