देवल संवाददाता, मऊ। उपसंचालक चकबंदी दिनेश ने ग्राम से आबरपुर तहसील सदर में चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान उपस्थित सभी किसानों से उनकी समस्याओं को सुना गया। ग्राम - सेहबरपुर तहसील - सदर मे चकबंदी के दौरान स. च. अ. स्तर से प्रस्तावित चको के बाबत ग्राम मे प्राथमिक पाठशाला पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल मे दिनेश उप संचालक चकबंदी एवं राजीव उपाध्याय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा कृषक गणो को उनकी चक के बाबत अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा संज्ञान मे लाये गये प्रकरणों को निस्तारित किया गया। उपस्थित आये सभी कृषक गण अपनी अपनी प्रस्तावित जोतो की जानकारी प्राप्त कर संतुष्ट हुए।