देवल संवाददाता,मधुबन। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा शहीद इंटर कॉलेज मधुबन में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनकी सुरक्षा,अधिकारों और आपातकालीन परिस्थितियों में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में विस्तार से बताया गया।स्क्वायड की टीम ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 108 (एम्बुलेंस हेल्पलाइन) पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही छात्राओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें बेझिझक अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक रागनी वर्मा और हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार साहनी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।