कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम एपिसोड ने जलालपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना.मतदाता अभियान संयोजक विकास कुमार निषाद ने प्रधानमंत्री के संदेश की सराहना करते हुए कहा, "पीएम मोदी ने 'मन की बात' के माध्यम से विकास, एकता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की अलख पूरे देश में जगाई है।
मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न मंडलों में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सुभम पांडे, प्रवीण गौड, सरिता निषाद,प्रभात जायसवाल और विनय सिंह के नेतृत्व में किया गया। बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय भूमिका निभाई विभिन्न बूथों पर वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार मिश्र ,संजय सिंह, संजीव मिश्र,आशुतोष उपाध्याय, सुरेंद्र सोनी,डॉ योगेश उपाध्याय,उत्तम उपाध्याय, अरुण मिश्र, मानिक चंद सोनी,गोलू जायसवाल , सुरेश गुप्त, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, आशीष सोनी, अजीत निषाद, सोनू गौड़, सोनू गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा,शीतल सोनी, दुर्गेश अग्रहरि,विक्की गौतम,शिवनाथ त्रिपाठी और मनीष सोनी, सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में ‘मन की बात’ को जन-जागरण का सशक्त और प्रभावी माध्यम बताते हुए इसे जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद करार दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।