कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नगर पंचायत जहांँगीरगंज के विभिन्न वार्डों का बुधवार को फील्ड निरीक्षण कर अधिशासी अधिकारी उमेश पासी ने बीते 17 फरवरी से चलाए जा रहे 'स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता' कार्यक्रम का विधिवत मूल्याँकन किया.सोर्स सेग्रीगेशन.कम्युनिटी एवं होम कंपोस्टिंग.डोर-टू-डोर कलेक्शन.सिंगल यूज प्लास्टिक निषेध.स्वच्छ शौचालय.नाली-नाला सफाई.जीरो वेस्ट इवेंट्स.ब्लैक स्पॉट ट्रांँसपोर्टेशन.स्वच्छ बैक लेन जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संचालित उक्त कार्यक्रम की परख करने के दौरान अधिशासी अधिकारी ने सभासदों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने वार्ड को आदर्श बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपील किया.उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक चलने वाले कार्य की उत्कृष्टता को लेकर आखिरी पड़ाव में स्वच्छता रैंकिंग की जाएगी.जिसमें स्वच्छता के प्रत्येक पैरामीटर्स के लिए निर्धारित अंक होंगे.ऐसे में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले वार्ड को पुरस्कृत भी किया जाएगा.इस मौके पर"मेरा वार्ड सबसे स्वच्छ वार्ड" का अधिशासी अधिकारी ने संकल्प फिर से दिलाया