संतोष,देवल ब्यूरो,बूढ़नपुर तहसील स्थित इंदिरा गाँधी बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्राओं के लिए पास विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्रिंसिपल आशा सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यालय परिवार द्वारा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रिंसिपल आशा सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं को जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं शिक्षकगण — उषा सिंह, अनीता शर्मा, माधुरी सिंह, माया सिंह, रुचि सिंह, प्रेर्ती सिंह, अनुपम पाण्डेय, सारिका पाण्डेय, संगम पाण्डेय, सरिता यादव, रीना वर्मा, मोती यादव, देवेंद्र यादव, राकेश यादव, सुधाकर यादव, राजेश सिंह, सुनील सिंह, हिमांशु उपाध्याय एवं संदीप पाण्डेय — की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। समारोह में शिक्षकों एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।