देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंस लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक रंजीत कुमार व उप निरीक्षक राम बचन सिंह यादव द्वारा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर के छात्र-छात्राओं को थाना शक्तिनगर पर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष शक्तिनगर ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं के उपयोग तथा कानून संबंधी जागरूकता के साथ ही नशामुक्त जैसे महत्वपूर्ण
बिंदुओं पर जानकारी दी गयी। उन्होंने छात्रों से कानून का सम्मान करने और समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यशैली को नजदीक से समझा और अपनी जिज्ञासाओं के सवाल भी पूछे। पुलिस अधिकारियों ने सरल भाषा में सभी प्रश्नों के उत्तर देकर छात्रों को जागरूक किया तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में कानूनी जागरूकता, अनुशासन और पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।
.jpeg)