आमिर, देवल ब्यूरो ,जफराबाद। जौनपुर महाशिवरात्रि पर्व पर जफराबाद कस्बे के नासही मोहल्ले में टैक्सी स्टैण्ड के पास स्थित श्री शिव मंदिर का 43 वां वार्षिकोत्सव अखण्ड रामचरित मानस पाठ के साथ आयोजक प्रेमचंद प्रजापति द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
उक्त शिव मंदिर पर सुबह स्थानीय भक्तों के द्वारा जलाभिषेक व पूजा पाठ किया गया। सुबह 11.00 बजे रामचरित मानस का अखण्ड पाठ शुरू हुआ जिसका समापन सोमवार को दोपहर में हवन पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर रविवार को रात्रि में आयोजित भण्डारे का लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
उक्त कार्यक्रम में शामिल लोगों का स्वागत प्रेमचन्द प्रजापति के द्वारा तथा आभार प्रकट उनके पुत्र व पत्रकार बृजनन्दन स्वरूप द्वारा किया गया। इस मौके पर डा. राधेश्याम प्रजापति, तेज बहादुर गिरी एडवोकेट, बद्रीनारायण श्रीवास्तव, प्रेमचन्द बेनबंशी, राजेन्द्र साहू, डा. राममूरत, राजकेशर एडवोकेट, सुनील प्रजापति, प्रमोद बरनवाल, सुरेश गिरी, अनुपम गिरी, अशोक चौरसिया, सुरेश गुप्ता, विकास सेठ, बसावन अग्रहरि, उमाकांत गिरी, इजहार हुसैन, प्रदीप प्रजापति, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।