65 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर, 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष योजना “मिशन रोजगार” के अंतर्गत जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 28 फरवरी 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन परिसर– देव इन्द्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी, अम्बेडकरनगर में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में देश एवं प्रदेश की निजी क्षेत्र की लगभग 65 प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे– होंडा, टाटा मोटर्स, न्यू हॉलैंड, डिक्सन, वेव्स क्राफ्ट, एमआरएफ, मेंटलमैन, जोटो, सनटेक्स, जेबीएम ग्रुप आदि प्रतिभाग कर जनपद के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं अन्य उच्चतर योग्यता धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
सभी इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार मेला पूर्णत: निःशुल्क है तथा प्रतिभाग करने हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय/भत्ता देय नहीं होगा। जिलाधिकारी ने जनपद के अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने रोजगार मेले की समस्त तैयारियां पूरी के ली गई हैं।