देवल संवाददाता, मऊ। जिला बचत अधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि जिला बचत कार्यालय द्वारा नियुक्त लगभग 1000 से अधिक राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता एवं महिला प्रधान अभिकर्ता जनपद मऊ के विभिन्न डाकघर में कार्य व्यवसाय करते हैं, जिसमें 500 से ज्यादा सक्रिय महिला अभिकर्ता है। जिन्हें 5 से 36 हर माह खाता खोलने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि अभिकर्ता को अनुबंध के शर्तों के अधीन ही कार्य करना होता है जिससे निवेशकों का विश्वास एवं धन सुरक्षित रहे। कुछ अभिकर्ता जो अनियमित हैं उनके द्वारा धनराशि गमन की शिकायतें हैं जिला बचत कार्यालय को प्रायः प्राप्त होती रहती है,शिकायत का प्रोग्राम बेटा से लेते हुए जिला बचत अधिकारी द्वारा कहीं जिले में भारी गमन न हो जाए जिससे जिले की भारी बदनामी होगी,परिणाम स्वरुप जिला बचत अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्यवाहियां प्रारंभ की गई हैं और संपूर्ण औपचारिकता पूर्ण करने तथा अभिलेखों की जांच करने के बाद ही अभिकर्ताओं की एजेंसी नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे अनियमित तथा आम निवेशों की धनराशि गमन करने वाले अभिकर्ता की दाल नहीं गल रही है और वे संगठित और लामबंद होकर षड्यंत्र के तहत स्वयं जनप्रतिनिधियों तथा जिले के बाहरी दबंग व्यक्तियों के साथ मिलकर अनैतिक अभियान छेड़ रहे हैं तथा जिला बचत अधिकारी पर दबाव डालकर मनमुताबित कार्य करने की नीयत से हर माह शिकायत विभिन्न पोर्टल पर प्रेषित कर रहे हैं। जबकि जनपद के बाहरी व्यक्तियों का जिला बचत कार्यालय मऊ से किसी प्रकार का संबंध नहीं है। उन्होंने आम निवेशकों के हित में उठाए गए नियमानुसार कार्यवाहियों के विरुद्ध अनियमित अभिकर्ता उल्टे जिला बचत अधिकारी के विरुद्ध विभिन्न आरोप लगाकर शिकायती पत्र प्रेषित,धरना प्रदर्शन व सोशल मीडिया पर मिथ्या एवं झूठी खबरें चलवा रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि अभिकर्ताओं को नियमों के अधीन ही कार्य किए जाने हैं। जिन्हें ये अनियमित अभिकर्ता लामबंद होकर रोकना चाहते हैं जिससे विभाग और जिला प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है।
अनियमित अभिकर्ता जिला बचत अधिकारी पर मनमुताबिक कार्य करने के नियत से बनाते हैं दबाव
फ़रवरी 27, 2026
0
Tags