देवल संवाददाता, जियानपुर, आजमगढ़। दिनांक 04.01.2026 को उ0नि0 जाफऱ खाँन मय हमराह ग्राम पारनकुण्डा मे मौजूद थे कि सूचना मिली कि एक पीकप पर कुछ लोग गौशाला पारनकुण्डा से गोवंश चुराकर अपने पीएकप पर लाद रहे है मौके पर पहुंचे तो 02 अभियुक्त फरार हो गये तथा मौके से 04 नफर जिन्दा पशु बरामद हुये । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 11/2026 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम व 303(2) बीएनएस बनाम वाहन संख्या UP60 CT 3511 पर सवार कुछ व्यक्ति नाम पता अज्ञात है। दिनांक 21.02.2026 को निरीक्षक राजकुमार सिंह मय हमराह, उ0नि0 अजय यादव मय हमराह अजमतगढ़ तिराहे पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आया वांछित/ इनामिया अभियुक्त दिव्य प्रकाश सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी रक्सा थाना पकडी जनपद बलिया जो जमीन मेघई नरैना नहर पुलिया पर खड़ा होकर वाहन का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त दिव्य प्रकाश सिंह उर्फ आकाश सिंह को जमीन मेघई नरैना नहर पुलिया से समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 88/2026 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
25 हजार रूपये के ईनामिया अभियुक्त, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
फ़रवरी 22, 2026
0
Tags