देवल संवाददाता, मऊ। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन तहसील स्तर पर किया गया। इसके उपरांत जनपद स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विधाओं वादन,नृत्य,तबला वादन,कजरी,बिरहा,आल्हा, लोकगीत,शहनाई,ढोल,ताशा, ढोलक सहित अन्य विधाओं के कलाकारों ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 6 कलाकारों का चयन किया गया। चयनित 6 कलाकारों को मंडल स्तर पर आयोजित संस्कृति उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु चयनित किया गया। मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने वाले 6 कलाकारों में से पांच कलाकारों का चयन पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु भेजा गया। जिसमें से प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के चार कलाकाराे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें तबला वादन में आदर्श भारद्वाज,एकल गायन में रेशम गौड़,विद्यापीठ पब्लिक स्कूल सरवां की डोमकच कमेटी ने नृत्य में एवं रामलीला समिति नसोपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिलाधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की बात कही।
इस दौरान विद्यापीठ पब्लिक स्कूल,सरवा- डोमकच नृत्य किशोर वर्ग से चित्रा त्रिपाठी,आकांक्षा दुबे,संध्या सिंह,निष्ठा सिंह,मीनाक्षी राय,अनन्या यादव,रिद्धिमा तिवारी आदि,रामलीला समिति नसोपुर, किशोर वर्ग,आदर्श तिवारी,विपुल सिंह,अंजनी कुमार सिंह,हरगोविंद तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।