कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मनरेगा बचाओ संग्राम को धार देने के लिए पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है उक्त बातें मनरेगा बचाओ संग्राम के जनपद पर्यवेक्षक कमल नयन वर्मा ने कही।
उन्होंने कहा पद यात्रा के माध्यम से मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मो अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोआर्डिनेटर पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू" ने कहा मनरेगा बचाने के लिए हर तरीके से संघर्ष किया जायेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया मनरेगा बचाओ संग्राम के जनपद पर्यवेक्षक कमल नयन वर्मा कल शाम जिला मुख्यालय पहुंचकर पूर्व ज़िला अध्यक्ष राम कुमार पाल के घर बैठक किया और पदयात्रा की रूपरेखा तय किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी 13 फरवरी दिन शुक्रवार को दिन में 11 बजे मनरेगा बचाओ संग्राम की पदयात्रा अकबरपुर पुरानी तहसील स्थित शहीद स्मारक से गांधी प्रतिमा तक होना सुनिश्चित हुआ है।