देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज विकास खंड के इंदारा मेला परिसर में आयोजित स्व अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच खेलते हुए कानपुर व खैराबाद के बीच खेला गया। जिसमे कानपुर टीम ने खैराबाद को हराकर 1:0 से मैच जीत लिया।मेला परिसर में चल रहे स्व अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के रविवार को फाइनल मैच कानपुर और खैराबाद के बीच खेला गया। जो काफी रोमांचकारी रहा। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमे कानपुर की टीम ने एक गोल व खैराबाद टीम ने शून्य पर ही सीमित हो गए। इस दौरान कानपुर टीम ने 1:0 से मैच जीत लिया। कानपुर के खिलाड़ी प्रथम सिंह बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल करते हुए टीम को जीत हासिल दिलाते हुए हौसला बुलन्द किया। इस दौरान कानपुर टीम ने जीत हासिल कर लिया। कानपुर टीम से मैन ऑफ द मैच प्रथम सिंह, मैन ऑफ द सीरीज समीर ने ट्राफी हासिल किया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि फागू सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने विजेयता खिलाड़ियों को विजय ट्राफी दिया। उन्हाेंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अबुज्जर अहमद, रहमत तुल्ला, संतोष विहार ने रेफरी किया। कमेंट्री नसीम सिद्धकी ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से प्रधान जुबैर अहमद,नसीम बिरियानी,वसीम सेठ, सरफुद्दीन, सुनील सिंह राणा, विजय बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।