देवल संवाददाता, बलिया के बांसडीह में भाजपा शक्ति केंद्र बांसडीह नगर के बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रवासियों और बीएलए की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा एसआईआर बांसडीह विधानसभा के संयोजक प्रतुल कुमार ओझा के आवास पर संपन्न हुई। इसमें नगर में एसआईआर (मतदाता गहन पुननिरीक्षण) कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए, मतदाता गहन पुननिरीक्षण अभियान बांसडीह विधानसभा के संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान की तारीख 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। उन्होंने बांसडीह नगर के सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रवासियों और बीएलए से इस अभियान में पूरी सक्रियता से भाग लेने और इसे शत-प्रतिशत सफल बनाने का आग्रह किया।
श्री ओझा ने जोर दिया कि पार्टी इस अभियान को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से मतदाता सूची में शामिल बोगस और फर्जी नामों को चिन्हित करना होगा। इन नामों को मतदाता सूची से हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सूची सौंपने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर, एसआईआर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पार्टी के बूथ अध्यक्षों और बीएलए को सम्मानित किया गया। बैठक में मूनजी गोंड, तेज बहादुर रावत, चंद्रमा गिरी, शिवम गुप्ता, अरुण पांडेय, बलिराम साहनी, रजत श्रीवास्तव, राजेश प्रजापति, विजय रावत, विवेक गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन भाजपा बांसडीह मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने किया।
