कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर जनपद के बूथों पर चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा के सहयोग से गुरुवार को देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में अटल जी के जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी लगाया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह और उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, संयोजक दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पण्डित अटल बिहारी वाजपेई ने राष्ट्र निर्माण में अपनी अमूल्य योगदान दे कर भारत की प्रतिष्ठा विश्व पटल पर बढ़ाने का काम किया था। पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश को शक्तिशाली बनाया। देश के विकास की धारा को अटल बिहारी जी ने शुरू किया था।उन्होंने कहा कि देश अटल जी का आभारी है। कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता थे।
पण्डित अटल बिहारी वाजपेई के कृतित्व और व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी की उद्घाटन के सुअवसर पर भाजपा नेता विद्यावती राजभर, नंदकुमार तिवारी राना, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, प्रधान अंकित पाण्डेय, सभासद प्रदीप मिश्र रिंकू, अतुल वर्मा, पूर्व सभासद राम धनी सोनकर, रक्षा राम यादव, विवेक पाण्डेय , उमा शंकर सिंह, अशोक कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे