देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह व मुख्य विकास अधिकरी जागृति अवस्थी ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मारकुण्डी घाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में शिक्षक पठन-पाठन कार्य करते पाए गए। डीएम ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर का जायजा लिया और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 108 में से 85 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्राधानाचार्य को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थित्ति को अधिकाधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि पंजीकृत छात्र-छात्राएं विद्यालय आएं. इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में मीनू के अनुसार बनने वाले भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त किया। कहा कि निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यालय में भोजन तैयार कर बच्चों को समय से दिया जाए। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाए। उन्होंने विद्यालय में पीने के पानी की स्थिति, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, किचन में खाद्यान्न की स्थिति का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया। मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpeg)