देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बहेराडाड़ का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कार्य करते पाए गए। जिलाधिकारी ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर का जायजा लिए और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 69 में से 52 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्राधानाचार्य को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को अधिकाधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि पंजीकृत छात्र-छात्रा विद्यालय आएं, इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाए। उन्होंने मीनू के अनुसार बनने वाले भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बनाए जा रहे रसोई कक्ष का जायजा लिए और मीनू के अनुसार बनाये गये भोजन के बारे में रसोईयों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यालय में भोजन तैयार कर बच्चों को समय से दिया जाये। विद्यालय में परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाये। उन्होंने विद्यालय में पीने के पानी की स्थिति, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, किचन में खाद्यान्न की स्थिति का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिये। इसी प्रकार से राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़, जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा मनरेगा मिनी स्टेडियम जुगैल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम में खेल को बढ़ावा के लिए स्थानीय युवक एवं युवतियों को खेल के प्रति प्रेरित किया जाए। जिससे खेल के क्षेत्र में यहां के बच्चे आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में खेल सुविधा को देखते हुए आवश्यक प्रबन्ध किये जाए। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी को निर्देशित किये स्टेडियम में जो भी खेल सामग्री की जरूरत है, को उपलब्ध कराया जाए। मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpeg)