आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्म महोत्सव परम्परागत तरीके से बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसके बाबत नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गयी। इसके पहले सभी स्वजातीय बन्धु नगर के भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित राज कालेज के मैदान पर एकत्रित हुये। यहां से निकली शोभायात्रा में दर्जनों हाथी, घोड़े, बग्घी शामिल रहे। भगवान की झांकी और विंटेज कार लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा। डीजे सहित अन्य वाद्य यंत्रों की टोली के साथ महिलाएं, पुरुष, बच्चे हाथ में झण्डा लेकर सर पर पगड़ी बांधकर झूमते—नाचते—गाते पूरे जश्न के साथ शोभायात्रा में शामिल हुये। नगर में जगह-जगह शोभायात्रा के स्वागत के लिये तोरण द्वार बनाये गये जहां लोग खड़े होकर के पुष्प वर्षा किया। जगह-जगह लोग स्वागत के लिये पानी और मिष्ठान की व्यवस्था किये। शोभायात्रा में जनपद सिंगरामऊ, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, रामपुर, मडियाहूं, चंदवक, केराकत, गौराबादशाहपुर, चौकियां, शाहगंज, खेतासराय, गनापुर, सुदनीपुर, जमालपुर, तेजी बाजार, नौपेड़वा सहित अन्य जगहों से स्वजातीय बन्धु शामिल हुये। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग भण्डारी, अहियापुर, सब्जी मण्डी, कोतवाली, हरलालका रोड, चहारसू, ओलन्दगंज से होते हुये जोगियापुर, शेषपुरा के बाद मियांपुर स्थित मंगलम लान पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी। जनपद से आये प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित आयोजन में लगे समस्त जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा में नगर पंचायत मछलीशहर के अध्यक्ष संजय जायसवाल, नगर पंचायत रामपुर के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, शाहगंज नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, आशा जायसवाल, केराकत से बृजेश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, बदलापुर से दिलीप जायसवाल, नगर अध्यक्ष राहुल जायसवाल, अमित जायसवाल, बसपा नेता शीलचंद जायसवाल, मुंगराबादशाहपुर अध्यक्ष बृजेंद्र जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, मछली शहर से राकेश जायसवाल, भाजपा नेता संतोष जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, महामंत्री सुजीत जायसवाल, जायसवाल युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, मड़ियाहूं से छोटे लाल जायसवाल, दिनेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, तेजी बाजार से दिनेश जायसवाल, गनापुर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, सुदनीपुर अध्यक्ष अरविन्द जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
सभा में आये अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने अपने उद्बोधन से किया जिसके बाद सभा को जायसवाल समाज सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अटल जायसवाल, जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल, किशोर न्याय बोर्ड बनारस की रीता जायसवाल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मनीषा जायसवाल, अपर जिला जज वाराणसी अच्छे लाल जायसवाल ने सभा को सम्बोधित किया।
