कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मौसम परिवर्तन के साथ पशुओं को चारा और उनकी देखभाल करने में पशुपालक सतर्क रहें और समय समय पर टीकाकरण जरूर कराएं। हरे चारे और अच्छी देखभाल करने से पशुपालकों को दूध उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे किसानों पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। उक्त बातें पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रवीन्द्र कुमार चक्रवर्ती ने ग्राम बनकटा बुजुर्ग मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अरोग्य पशु मेला में उद्घाटन करते हुए पशुपालकों से कही। कार्यक्रम में सैकड़ों पशुपालकों ने हिस्सा लिया और विशिष्ट अतिथि सूर्यकेश सिंह ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गौ माता को माल्यार्पण कर रोली अक्षत पुष्प अर्पित कर गौ सेवा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डा, श्रीनेवास यादव,डा, सुधीर कुमार राना, डा, दिलीप कुमार यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार, श्रीमती रचना सचान, फार्मासिस्ट गुलाब सोनी, पैरावेट ईश्वरदत्त चौबे, अभिषेक सिंह, राज सोनी, वाहन चालक बैजनाथ सिंह, सन्तोष यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अरोग्य पशु मेले में 465 पशुओं को चिन्हित किया गया और दवा वितरण किया गया।
