देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनजातीय गौरव दिवस पर चोपन के खेल मैदान में सीएम से संभावित आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का सोमवार को राज्यमंत्री संजीव गॉड, डीएम बीएन सिंह आदि ने जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बतादें कि जनजातीय गौरव दिवस पर चोपन के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है। सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों युद्ध स्तर पर जारी है। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड, कांशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी आदि ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने, झाड़ियों का कटान कराने, बैरिकेटिंग व हेलीपैड पर आवश्यक प्रबन्ध के निर्देश सम्बन्धित को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तैयारी में जुटे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तैयारी में अधूरे कार्यों को ससमय पूरा कर लिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (विरा) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
.jpeg)