देवल संवाददाता, रवि प्रताप,मधुबन। स्थानीय पुलिस के एंटी-रोमियो स्क्वायड टीम ने नए कानून व मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सिपाह इब्राहिमाबाद में शुक्रवार को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण छात्र-छात्राएं समेत अन्य लोगों को जानकारियां दीं। पहले कार्यक्रम में लाइब्रेरी जा रही छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया गया और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। दूसरे कार्यक्रम में लालनपुर मोड़ पर लोगों को भारतीय न्याय संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में जानकारी दी गई। शुक्रवार को भारत सरकार के तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। जिनमें आम लोगों के साथ छात्र-छात्राओं को कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति अभियान के प्रति भी जागरूक किया। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
