आमिर, देवल ब्यूरो ,सोनभद्र। सोनांचल में शुकवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भईया) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नगर के एक होटल परिसर में सोनेंद्र सिंघ रघुवंशी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजा भईया के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके दिर्घायु की कामना किया। बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसत्ता दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प दिलाया।
सोनेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि जनसत्ता दल (लोक तांत्रिक) एक राजनीतिक पार्टी है। इस पार्टी की स्थापना रघुराज प्रताप सिंह ने नवंबर 2018 में लखनऊ में किया था। कहा कि राजा भईया ने लखनऊ के रमाबाई पार्क में एक रैली के दौरान राजनीति में अपने 25 साल पूरे होने पर अपने मतदाताओं से फीडबैक लेने के बाद इस पार्टी की स्थापना बनायी है। इस पार्टी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। मौके पर पर्यावरण बैंक के संयोजक क्रांति सिंह, संजय सिंह, जेलू सिंह, इंद्रसेन सिंह, राहुल सिंह, अनुराग खरवार, अरुण पांडेय, पुष्पेंद्र शुक्ला, रामसेवक चौबे, सुमित साहनी, अभय चौरसिया आदि मौजूद रहे।

.jpeg)