कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।हनुमान गढ़ी खरुवइया पदुमपुर कुटी पर विराट संत सम्मेलन एवम् श्री हनुमान मारूति महायज्ञ का आयोजन कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ।
कलश यात्रा कमहरिया घाट से शुरू होकर मदैनिया, गढ़वल होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए हनुमान गढ़ी पर सम्पन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने जगह जगह पर कलश यात्रा का स्वागत किया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय गानों से गूंज उठा। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं बच्चियों सहित श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा सम्पन्न की। भक्त जन गाजे बाजे के साथ नाचते हुए चल रहे थे।
मुख्य यजमान विवेक सिंह ने बताया कि ब्राह्मण वरण 6 अक्टूबर सुबह 2 बजे से 2 बजे तक, अरणी मंथन 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर निर्धारित समय पर, रासलीला 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक, प्रवचन 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक, नवाह परायण 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक पूर्णाहुत एवं भंडारा 14 अक्टूबर को सम्पन्न होगा। प्रवचन करता श्री श्री 108 श्री उमाशंकर शास्त्री जी महाराज अयोध्या धाम से आयेंगे। कलश यात्रा में कूटी के मंहत श्री श्री 108 रामधनी जी महाराज मुख्य यजमान विवेक सिंह , राम सिंह, राम नरेश यादव, भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
