आईजीआरएस के माध्यम से की गई शिकायत
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के टांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बलरामपुर में ग्राम प्रधान परिवार के पास अंत्योदय राशन कार्ड है। जिसके माध्यम से ग्राम प्रधान की पत्नी चंदा पिछले कई महीनो से राशन उठा रही हैं जबकि अंबेडकर नगर जिले जिलाधिकारी द्वारा पूरे जिले में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए ग्राम पंचायत सचिव को पंचायत अधिकारी नियुक्त किए जाने के बावजूद अब तक बलरामपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के परिवार को जारी अंत्योदय राशन कार्ड को अपात्र घोषित नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की मिली भगत से ग्राम प्रधान का परिवार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ उठा रहा है इसकी शिकायत गांव के ही अजय ने आईजीआरएस के माध्यम से इसकी शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी को किया है ।
