देवल संवाददाता, आज़मगढ़ जिले के कोयलसा विकासखंड के ग्राम पंचायत भैरोपुर में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव द्वारा सीसी मार्ग का लोकार्पण किया गया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश सरकार की सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। यह सरकार हमें धर्म और जाति में बांटने काम कर रही है। भारत की आत्मा गांव में बसती है। अगर देश को सशक्त बनाना है तो पहले गांव को नगर पंचायत जैसी सुविधा देने की जरूरत है। आज यह सरकार गरीब तबके के लोगों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। हमे इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नरेंद्र नाथ यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे विधायक अपने विधानसभा के हर गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस कड़ी में हर गांव में सीसी मार्ग का लोकार्पण कर रहे है। यही नहीं क्षेत्र के जो भी गरीब परिवार गम्भीर बीमारियों से जूझ रहा है उन्हें अपनी विधायक निधि से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से सूद समेत हिसाब लेगी। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता रणजीत राजभर ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सपा नेता बलवंत यादव, मुन्ना यादव, विजय दत्त पाण्डेय, बालरुप यादव, राजेन्द्र राम, हरिलाल प्रजापति, सिकन्दर राजभर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।