देवल संवाददाता, बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र मैनुदीनपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव में ही विद्युत कर्मियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी मनमाने तरीके से क्षेत्र से विद्युत बनाने के नाम पर पैसा वसूल रहे लोकल लाइनमैन होने के नाते आपसी देश द्वेष के चलते हम उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।हम लोगों की मांग है कि हमारे क्षेत्र से ओम प्रकाश और मनोज वर्मा लाइनमैन को हटा दिया जाए उनके स्थान पर किसी लाइनमैन की पोस्टिंग की जाए उनका यहां से अन्य जगह ट्रांसफर कर दिया जाए क्योंकि जब से इन लोगों की क्षेत्र में तैनाती हुई है। तब से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू से संचालित नहीं हो रही इनके मनमानी रवैया के चलते उपभोक्ताओं में काफी असंतोष देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि यह लोग लाइट बनाने के नाम पर मनमाना पैसा वसूलते हैं ।पैसा ना देने पर लाइट खराब कर देते है। 2 सप्ताह से इस क्षेत्र में लाइट संचालित नहीं हो रही है जिसके चलते धान की फसल सूख रही है लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं ।उपभोक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं की गई तो हम उपभोक्ता मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसके शिकायत करेंगे ।इतना ही नहीं विद्युत पावर स्टेशन पर ताला जड़ने का काम करेंगे । इस संबंध में जे ई रमाकांत मौर्य ने बताया कि उपभोक्ताओं का आरोप बेबुनियाद है प्रतापपुर छतौरा की तरफ विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिर जाने से विद्युत बाधित हुई है जिसकी मरम्मत कार्य किया जा रही है शीघ्र ही लाइट संचालित की जाएगी।इस मौके पर अवधेश उपाध्याय मिंटू राय संदीप श्याम करण दारा सिंह सभापति वर्मा राममिलन अर्जुन आज ग्रामीण मौजूद रहे।
बिजली कर्मियों की मनमानी से नाराज़ ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, ट्रांसफर की उठाई मांग, बिजली स्टेशन पर ताला जड़ने की दी चेतावनी
जुलाई 16, 2025
0
Tags