कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी पीजी कॉलेज राजेसुल्तानपुर के प्रबंधक इंजी सुरेंद्रनाथ सिंह का बुधवार की सुबह ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया उनके आसामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और लखनऊ में इलाज चल रहा था वहीं पर आज सुबह तीन बजे अंतिम सांस ली। अपने सरल स्वाभाव से चलते सभी के प्रिय थे। पिछले एक दशक से महाविद्यालय का प्रबंधकीय कार्य देख रहे थे।उनका चले जाना इलाकाई लोगों के लिए काफी कष्टप्रद है। इंजीनियर पद से अवकाश प्राप्त करने के बाद एक दशक तक इन्होंने राजेसुल्तानपुर में जो शिक्षा की लौ जगायी वह जीवन पर्यंत चलती रहेगी। शरीर नश्वर है इसका तो अंत होना निश्चित है लेकिन जीवन में कुछ ऐसा अनूठा काम करना चाहिए कि आप के न रहने के बाद भी लोग याद करें सुरेंद्रनाथ सिंह ने ऐसा अविस्मरणीय काम किया है। इसी महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक दिवंगत राधेश्याम सिंह सुरेंद्र नाथ सिंह के पिता थे जो जनपद के शिक्षा के सबसे पिछड़े क्षेत्र राजेसुल्तानपुर में कॉलेज खोल करके सबसे बेहतर शिक्षा देकर के यहां शिक्षा से वंचित लोगों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें एक नया मुकाम दिलाया। उनके निधन की सूचना से हर किसी की आंखों में आंसू है और लोग विनम्रता पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अपराह्न सरयू तट के कमहरियाघाट पर उनका अंतिम संस्कार हजारों नम आँखों के बीच किया गया मुखाग्नि उनके एकलौते पुत्र गाँधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने दी। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अनीता कमल, उदयराज मिश्र, कप्तान सिंह, महेन्द्र सिंह, साधू सिंह, राम चरण सिंह, डॉ विजय प्रताप सिंह,चेयरमैन विनोद प्रजापति, गंगा मिश्रा,संतोष पांडे,मंडल अध्यक्ष अमित गिरी,राज इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिप्रसाद तिवारी व्यवस्थापक राज बहादुर सिंह साधू सिंह इंटर कॉलेज बनकटा के प्रबंधक श्रीप्रकाश सिंह उर्फ साधू सिंह प्रधानाचार्य कौशलेंद्र सिंह उर्फ संतोष सिंह विधायक त्रिभुवनदत्त,रामअवध पीजी कॉलेज के व्यवस्थापक राहुलदत्त यशवर्धन पंडित राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज के प्रबंधक पंडित हौसला प्रसाद मिश्र,राधेश्याम पांडे समाजसेवी योगेंद्रनाथ त्रिपाठी अधिवक्ता संघ आलापुर के अध्यक्ष सुनील द्विवेदी भाजपा जहांगीरगंज मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, प्रेस क्लब आलापुर के अध्यक्ष प्रदीप पांडे वरिष्ठ समाजसेवी मित्रसेन सहित हजारों लोग शामिल रहे। इससे पूर्व गाँधी स्मारक इंटर कालेज व महाविद्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।