देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश में हो रही जातिय हिंसा और बुलडोजर नीति के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायीक को सौंपा।
पार्टी के जिला सचिव कामरेड आरके शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में जातिय हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। भारत के संविधान की धारा 15 का खुले आम उलंघन किया जा रहा है। राजनैतिक दबाव के चलते प्रशासन को कमजोर किया जा रहा है। कहा कि इस सरकार में समूचे देश व प्रदेश में धर्म, जाति, लिंग के आधार पर खुलेआम विभेद किया जा रहा है। इटावा के थाना बकेवर के दादरपुर गांव में कथा वाचकों के साथ घटी घटना इसका साबूत है। देश व प्रदेश में जगह जगह पर ऐसी घटनाएं घट रही हैं। इन घटनाओं की पार्टी निन्दा करती है। कहा कि देश व प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया जाए। साम्प्रदायिकता जातियता के आधार पर दंगा फसाद करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिले के बकेवर थाने के दादरपुर गांव में दो कथावाचकों के साथ सवर्ण सामंतों द्वारा की गयी अशोभनीय घटना, गोण्डा, शाहजहांपुर और मेरठ में दलित बच्चों को पेशाब पिलाने की पैशाचिक घटना एवं पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाया जाए। इस मौके पर जगरनाथ बैगा, रामजीत, विजेन्द्र, राजनारायण, महेंद्र, बबलू बैगा, अरविन्द कुमार, लीलाधर विश्वकर्मा, विरेन्द्र कुमार गोंड, बाबू लाल चेरो, हृदय नारायण गुप्ता, अमरनाथ सूर्य, प्रेमचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।