देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के मराची गांव में गोली मारकर अधेड़ की हत्या की घटना पर कांग्रेसियों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने मृतक के परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों का हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह से विफल है। जिला प्रशासन से मांग की कि घर में सो रहे अधेड़ अमरनाथ यादव के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार में जंगलराज कायम है। इस घटना से आम जनता में भय का महौल है। पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि सुशासन का दंभ भरने वाली सरकार में लगातार हत्याएं हो रही है। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, पूर्व महासचिव दयाशंकर पांडेय, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रोहिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।