देवल, ब्यूरो चीफ,रामगढ। चतरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामगढ में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार विंद की अध्यक्षता में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी दी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी एवं कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने कृषि एवं कृषकों के उत्थान के लिए जानकारी दी। कृषि, पशुपाल व उद्यान विभाग की समस्त योजनाओं के साथ कृषकों की आय वृद्धि के लिए भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा सुदर्शन मौर्य, मशरूम उत्पादन एवं सभी फसलों में लगने वाले कीड़े मकोड़ों एवं बीमारियों के निदान के लिए कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। बाद डा केशव गौतम ने सब्जी में हो रही नई तकनीकी के बारे में जानकारी दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एम सिंह ने धान्य फसलों एवं पशुपालन पर विस्तृत जानकारी दिया। डा दीपक प्रजापति ने मृदा स्वास्थ्य एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी दिया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राकेश कुमार सिंह, अंकुर कुमार सिंह, राजबली सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, बसंत लाल श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।