देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के मराची गांव में मंगलवार की देर रात घर में सो रहे एक व्यक्ति की चांकू से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मरांची गांव निवासी अमरनाथ यादव उम्र 55 वर्ष घर में सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उनके उपर धारदार हथियार से वार किया। बाद गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे हमलावरों ने गोली मारकर अमरनाथ यादव की हत्या कर दी। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर नामजद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है। शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया जाएगा।