देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद आगमन पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री / राज्यसभा सांसद अरूण सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चुर्क तिराहा पर स्थित सर्किट हाउस में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण किया।
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि बीते 11 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। भारत वासियों का असीम प्यार प्रधानमंत्री को मिल रहा है। बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से आमजन को लाभांवित कराने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 11 वर्षों की स्वर्णिम कार्यकाल में भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। आज पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता के रूप में भारत के प्रधानमंत्री को जाना जाता है। पीएम मोदी अपनी दृढ़ संकल्प से भारत को विश्व में चौथी अर्थव्यवस्था में ला दिए हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री रुबी गुप्ता, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, बलराम सोनी, सभासद विनोद सोनी, अनवर अली, प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत चौबे, सुनील सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह गोलू, नीरज चौबे, सत्यम सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, आशीष केसरी, तन्मय त्रिपाठी, अमन वर्मा, अनूप पांडेय आदि मौजूद रहे।