देवल संवाददाता,मऊ। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उ० प्र० शासन द्वारा उ० प्र० माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है,जिसके द्वारा अल्प आय वर्ग के कुम्हारों को शासन द्वारा निःशुल्क इलेक्ट्रानिक चाक वितरण हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सतत हो रहे नुकसान के परिपेक्ष में प्लास्टिक से निर्मित कप प्लेट आदि के उपयोग को प्रतिबंधित किया जा रहा है,एतएव इसके विकल्प के रुप में मिट्टी से निर्मित पात्रो का उपयोग एवं उसके औद्योगिक उत्पादन को बढावा देने तथा कुम्हारी/माटीकला से सम्बन्धित परम्परागत कारीगरों को वर्तमान में अपेक्षा के अनुरुप प्रशिक्षित कराते हुए माटीकला के उत्पादों का विपणन सुविधा उपलब्ध कराना है,जिसके लिए विभाग द्वारा माटीकला के कारीगरों को निःशुल्क टूल किट्स का वितरण किया जायेगा। इसके लिए विभागीय वेबसाइट https://upmatikalaboard.in पर टूल किट्स हेतु ऑनलाईन पंजीकरण कर इस कार्यालय को प्राप्त करा सकते है,आवेदनकर्ता माटीकला का परम्परागत कारीगर एवं वर्तमान में कार्य कर रहे हो आवेदन की अन्तिम 15 जून 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय संगीत पैलेस निजामुद्दीनपुरा भीटी मऊ एवं दूरभाष संख्या 7408410764, 9450510803 पर सम्पर्क कर सकते है।