कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मीना मिश्रा को अखिल भारतीय महिला ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुई मनोनीत।
जैसा कि विदित है कि मीना मिश्रा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह आए दिन गरीब दुखियों की सेवा करने के लिए जानी जाती है। वह कहीं भी किसी भी जाति धर्म को ना देखते हुए महिलाओं के हित में सदैव आगे रहती हैं। वह कहीं भी किसी भी प्रदेश में किसी भी महिला को यदि पीड़ित देखती हैं तो धन बल से सदैव उसके सहयोग के लिए तत्पर रहती हैं। उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री के सी पांडे निर्देश पर उनकी नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय महिला ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उनकी इस नियुक्ति से पूरे महिला समाज में उत्साह की भावना जाग उठी है।