देवल संवाददाता। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भैरोपुर दरगाह गांव में जाने वाली रास्ता टूटकर खराब हो गई है।गिट्टी उखड़ गई है।यहाँ के स्थानीय लोगों में कैफी आजमी, सुरेश प्रजापति ने बताया कि आज कई वर्षो से यह पिच रोड आज वर्षो से टूटकर खराब हो गया है।आये दिन लोग इसी रास्ते से जाते हैं।लेकिन उनका ध्यान इस तरफ नही जाता है।लोगों के मसीहा कहे जाने वाले विधायक की भी निगाहें नहीं पड़ रही है।ना तो सांसद जी की ही नजरे करम हो रही है।आये दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं।कई बार तहसील दिवस के माध्यम से शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं की गई। जो बच्चे इस रास्ते से विद्यालय जा रहे है।रास्ता खराब होने के कारण घण्टो देर से पहुंच रहे हैं।बुजुर्गों का इस रास्ता पर चलना मुश्किल हो गया है।इस मामले में एस डी एम बूढ़नपुर एस एन त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे जानकारी में नही है जल्द ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।