निजामाबाद, आजमगढ़। दिनाक 29.03.2024 को वादी की नाबालिग बहन उम्र लगभग 15 वर्ष को विपक्षी अभिषेक कन्नौजिया पुत्र मुन्नीलाल कन्नौजिया निवासी विशेषरपुर थाना निजामाबाद , आजमगढ बहला फुसलाकर कर अगवा कर लिया। दिनांक 01.04.2024 को थाना पर सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 134/2024 धारा 363/366 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 शमशाद खान द्वारा प्रारम्भ किया गया। सर्विलांस सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर पीड़िता को उ0नि0 दिलीप आनन्द मय हमराह का0 सुमित कुमार सिंह, म0का0 रेनू देवी द्वारा दिनांक 06.05.25 को सिन्धुदुर्ग महाराष्ट्र से बरामद किया गया। बाद बरामदगी पीड़िता का बयान व मेडिकल के मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया। दिनांक 08.05.25 को उ0नि0 मो0 शमशाद खाँ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक कन्नौजिया निवासी विशेषरपुर थाना निजामाबाद , आजमगढ को अल्लीपुर तिराहे के पास से समय करीब 20.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।