देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के वार्ड नंबर 25 में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव निगम मिश्रा की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गई। मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष / चंदौली शहर कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर राजीव त्रिपाठी ने भारत रत्न के चित्र पर पुष्पाजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद उन्होंने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद पंडित नेहरू ने सभी वर्गो को मजबूती प्रदान करने के लिए देश में तमाम औद्योगिक कल कारखानों की स्थापना करायी। इससे गांव गिराव से आने वाले लोगों, खेती किसानी करने वालों को रोजगार करने का औसर प्राप्त हुआ। निगम मिश्रा ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए सबसे ज्यादा शिक्षा एवं रोजगार पर जोर दिया। देश में बड़े-बड़े संस्थान खोले, जिससे देश में सभी तबके के लोग आत्मनिर्भर बने। ऐसे युग पुरुष को उनकी पुण्यतिथि पर नमन है। करमा ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष वंशीधर देव पांडेय ने कहा कि नेहरू ने ग्राम स्वराज के लिए पूरी ताकत से काम किया और गांव को खुशहाली की सौगात दी। इस मौके पर मंजू देवी, स्वतंत्र साहनी, मुर्शिद खान, सुजीत कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।