कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों पर बर्बर आतंकी कारवाई से पूरा देश आहत है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की उपाध्यक्ष एवं नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना किया कि इस दुःख की घड़ी में परिवार वालों को सहनशक्ति प्रदान करें। जहां पूरा देश आक्रोश में है। शांतिपूर्ण ढंग से मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सख्त से सख्त कार्रवाई करें ताकि दोबारा इस तरह की घटना भविष्य में न हो। पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवादी मुर्दाबाद का नारो से पूरा वातावरण गूंज गया। कैंडल मार्च में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा की एवं नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा और महिला( प्रकोष्ठ) नमो नमो की बिनीता मिश्रा आखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष बिनीता मिश्रा नंदना राम कांत मिश्रा और दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
अखिल भारतीय महिला ब्राह्मण सभा की उपाध्यक्ष एवं नमो नमो की प्रदेश अध्यक्ष ने निकाला कैंडल मार्च
अप्रैल 30, 2025
0
Tags