संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को अपमानित करने का सपा पर आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने तहसील क्षेत्र बूढनपुर के भीलमपुर छपरा गांव में स्थित अम्बेडकर मूर्ति के नीचे सपा के खिलाफ एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया और सपा विरोधी नारे लगाए। कोयलसा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रुद्रप्रताप शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में मौजूद भाजपाइयों ने समाजवादी पार्टी पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने भारतीय संविधान की रचना की थी उनकी तुलना सपा के सुप्रियों अखिलेश यादव से करके न केवल बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का अपमान किया है अपितु बाबा साहेब के असंख्य अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का का काम किया है। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि सपा व्दारा किया गया बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का अपमान पूरे देश वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है जो छमा करने योग्य नहीं है। इन्होंने कहा कि मानव सेवा के लिए जिन्होंने अपने निजी परिवार को त्याग दिया था आज उनकी तुलना अखिलेश यादव से करना बाबा साहेब जी का सबसे बड़ा अपमान है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक रूद्र प्रताप शर्मा ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राजभर जिला महामंत्री हरीश तिवारी अतरौलिया मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी विधानसभा संयोजक रमाशंकर वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष अहरौला रविंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष कोयलसा राजेश सिंह मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह मंडल महामंत्री मनोज सिंह जिला पंचायत सदस्य अंकित गुप्ता रविकांत तिवारी रणजीत सिंह सूकट, आशा, समुद्ररा ,शिताबी ,सुनीता, उर्मिला आदि लोगों ने प्रदर्शन किया