देवल संवादाता,वाराणसी |सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को सपाजनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व मे सपाजन शास्त्री घाट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन भी किए। विरोध दर्ज कराते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर ) आलोक वर्मा को पत्रक सौंपा।
आशुतोष सिन्हा ने कहा कि देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज के सासंद अखिलेश यादव को देश प्रदेश मे रोजाना दौरा रहता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जो सुरक्षा केंद्र सरकार को उपलब्ध कराना चाहिए उसमें कटौती कर की जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यूपी मे जंगलराज कायम है। यूपी में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। हाल में ही आगरा में दलित नेता एवं राज्य सभा सासंद के घर पर हमला होना इसका प्रमाण है। पुनः आगरा में हजारों लोगों ने नंगी तलवार व प्राणघातक हथियार लेकर खुलेआम प्रदर्शन कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी है।
यह कारनामें भाजपा सरकार की विफलता का परिचायक है। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव 'लक्कड़' ने एडीएम सिटी से कहा कि यूपी में लगातार हो रही घटनाओं एवं धमकी से अखिलेश यादव की सुरक्षा में कमी और कटौती से कभी भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा (विश्वकर्मा) ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में प्रदेश से सपा के 37 सासंद निर्वाचित होकर संसद मे पहुंचे हैं। सपा सुप्रीमो की सुरक्षा मे बढ़ोतरी केंद्र सरकार को करनी चाहिए। इस दाैरान राहुल सोनकर, आरडी मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव, राहुल गुप्ता, आयुष यादव, सत्यनारायण यादव, आलोक, सौरभ सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता एवं छात्र नेता उपस्थित थे।