अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ का एलान कर दिया है। ट्रंप ने भारत-चीन समेत दूसरे देशों से आयात होने वाली वस्तुओं पर रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है। साथ ही कई एशियाई देशों पर भी 30 से लेकर 45 फीसदी तक का टैरिफ लगाया है।
करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की तरफ से लूटा गया है।
इन देशों पर लगा इतना टैरिफ
कंबोडिया से आयातित वस्तुओं पर 49 फीसदी टैरिफ लगाया है। साथ ही ट्रंप प्रशासन ने वियतनाम से आयातित सामान पर 46% टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है, जो उच्चतम दरों में से एक है। स्विटजरलैंड पर 31% और ताइवान पर 32% और यूरोपीय संघ पर 20% टैरिफ लगाया जाएगा । वहीं यूनाइटेड किंगडम को ट्रंप ने थोड़ी रियायत दी है। यूनाइटेड किंगडम से आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।