अपने व्यक्तित्व से अमर रहेंगे जगत नारायणः दयाशंकर सिंह
Author -
Dainik Deval
अप्रैल 20, 2025
0
देवल संवाददाता,मऊ। पूर्वांचल में आधुनिक चिकित्सा की नींव रखने की प्रेरणा देने वाले जगत नारायण सिंह अपने व्यक्ति और कृतित्व से सदा अमर रहेंगे। अभियंता के रुप में अपने जीवन का आरंभ करने वाले जगत नारायण सिंह मऊ जनपद गायत्री पीठ की स्थापना किया। अपने सामाजिक एवं धार्मिक जीवन में उन्होंने अनेक ऐसे कार्य किये जो समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह यह बातें रविवार की सुबह शारदा नारायण हास्पिटल में हास्पिटल संरक्षक जगत नारायण सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा।चिकित्सालय पहुंचने पर संस्थान निदेशक,प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने उनका स्वागत किया। श्रद्वांजलि अर्पित करने के उपरांत परिवहन मंत्री ने शारदा देवी से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके उपरांत शिव मंदिर में उन्होंने पूजन-अर्चन किया।