कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।किशोरी बालिकाओं से सम्बोधित हितधारकों के साथ वार्षिक इन्टरफेस का आयोजन कोहिनूर पैलेस शहजादपुर में हुआ। जहां पर 8 ग्राम पंचायतों से कुल 100 से अधिक लोगों ने भागीदारी किया।
किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर व जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित इन्टरफेस के बारे में बतातीं हुई सचिव गायत्री ने कहा कि किशोरी बालिकाओं को सरकारी योजनाओं व विभागों से सीधे संवाद क़ायम कराना एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर सरकार की मंशानुरूप विकास की प्रक्रिया को तेज करना हमारा उद्देश्य है।
इन्टरफेस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए में बाल कल्याण समिति अम्बेडकरनगर के अध्यक्ष राम नाइक वर्मा ने कहा कि समाज में बालविवाह व बालश्रम से बचाना हमारा लक्ष्य है। सामाजिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर की चिकित्साधिकारी डा. सुधा वर्मा ने बालिकाओं को व्यक्तिगत साफ सफाई स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम व योजनाओं के बारे में बताया। पास्को एक्ट की सहायक व्यक्ति इन्दु मौर्या ने पास्को एक्ट के बारे में बतातीं हुई बालिका शिक्षा पर विशेष बल दिया। व संतोष श्रीवास्तव ने लैंगिक समानता व विभेद को खत्म करने के लिए उत्प्रेरित किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी कमलेश कुमार ने श्रम विभाग की योजनाओं को बताया व सभी श्रमिक परिवारों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। मनरेगा तकनीकी सहायक राम अकबाल वर्मा ने मनरेगा कानून के साथ काम माप व मजदूरी की जानकारी दिया। अमरावती शर्मा ने महिलाओं को समूहों से जुड़कर आजीविका विकास का तरीका बताया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बालिकाओं ने संवाद के द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त किया व अपने शिक्षा सुरक्षा सम्मान व विकास को स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन गुलशन कुमार ने किया।
इन्टरफेस कार्यक्रम को सफल बनाने में छोटेलाल निरकला धीरेन्द्र अंजली चांदनी महिमा आइशा आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।