जहानागंज, आजमगढ़। दिनांक 27.02.2025 को वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त रंजीत राजभर पुत्र सुरेन्द्र राजभर निवासी धरवारा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को शादी का झासा देकर विगत कुछ वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जा रहा है और जब वादिनी द्वारा शादी के सम्बन्ध में बात किया गया तो अभियुक्त द्वारा शादी से मना करते हुए , वादिनी व उसके परिवार वालों को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 73/25 धारा 69/352/351(2) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 05.03.2025 को उ0नि0 ओम प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रंजीत राजभर पुत्र सुरेन्द्र राजभर निवासी धरवारा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को ब्लाक तिराहा समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया।