देवल संवाददाता, आजमगढ़। दीदारगंज थाना की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी अपने मामा के घर के लिए निकली थी। आरोपी ने उसे अगवा कर दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी विजय कुमार निवासी नन्दाव थाना सरायमीर को हैदराबाद चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
